![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News
दो मई को सिविल लाइंस क्षेत्र में एएनएम मुसर्रत बेगम की हत्या सोना-चांदी लूटने के बाद की गई थी। उन्नाव के गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह के तीन साथी गिरफ्तार किए गए हैं।...
बदायूं-: दो मई को सिविल लाइंस क्षेत्र में एएनएम मुसर्रत बेगम की हत्या सोना-चांदी लूटने के बाद की गई थी। उन्नाव के गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह के तीन साथी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। लूटे गए जेवर, मोबाइल आदि सामान बरामद कर लिया गया है।
सोमवार को पुलिस लाइन्स सभागार में एनएनएम हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच मई को सूचना मिली कि शेखूपुर रेलवे फाटक के पास संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। वहां पहुंची टीम एक महिला व दो युवकों को पकड़ लाई। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम जावेद निवासी गांव गंगानगर, मुहम्मद चांद निवासी गांव शुक्लागंज और निशा पुत्री अब्दुल खैर निवासी अहमदनगर थाना गंगाघाट, उन्नाव बताया।
जावेद मुख्य आरोपित, इसी ने रची थी साजिश
मुख्य आरोपित जावेद निकला। उसने बताया कि शहर के मुहल्ला कबूलपुरा में उसकी ससुराल है। 18 अप्रैल को वह यहां आया था। एएनएम घर पर भी महिलाओं का इलाज करती थी। ऐसे में वह अपने साले की पत्नी के इलाज को वहां गया था। वहां देखा कि एएनएम घर में अकेली रहकर लोगों का इलाज कर रही हैं। वह जेवरात भी पहने हुए थीं। यहीं से उसने इस घटना को अंजाम देने की ठान ली और उन्नाव वापस लौटकर अन्य दोनों सहयोगियों को इसमें शामिल किया।