(श्याम बिहारी अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता महामंत्री)
कानपुर समाचार सेवा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव में श्याम बिहारी मिश्रा फिर अध्यक्ष बन गए हैं। महामंत्री बरेली के राजेंद्र गुप्ता और उरई के दिलीप सेठ चुने गए चुने गए
कानपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव में श्याम बिहारी मिश्रा फिर अध्यक्ष बन गए हैं। महामंत्री पद पर बरेली के राजेंद्र गुप्ता और उरई के दिलीप सेठ चुने गए। इससे पहले 63 पदाधिकारी शनिवार को ही निर्विरोध घोषित कर दिए गए थे। उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में शनिवार को नामांकन के बाद अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव होने थे। अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी मिश्रा के साथ अनिल गर्ग और गाजियाबाद के संजीव गुप्ता दावेदार थे। महामंत्री पद पर राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ के साथ ललितपुर के महेंद्र जैन मयूर और मुकुट लाल अग्रवाल प्रत्याशी थे।
मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि अनिल गर्ग के प्रस्तावकों ने सुबह बताया कि उन्होंने बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं, इसलिए उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। साथ ही संजीव गुप्ता का पर्चा इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उन्होंने पर्चा गलत भरा था। इसके अलावा महामंत्री पद पर महेंद्र जैन मयूर व मुकुट लाल अग्रवाल के नाम वापस लेने की वजह से दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता महामंत्री घोषित किए गए।
विरोध में व्यापारियों ने की नारेबाजी
चुनाव के दौरान तमाम अनियमितताएं भी रहीं। शनिवार शाम को नामांकन पत्रों की जांच हो चुकी थी और चुनाव अधिकारियों ने अनिल गर्ग और संजीव गुप्ता के नामांकन सही बता दिए थे, इसके बाद भी आज सुबह श्याम बिहारी मिश्रा के सामने दोनों के नामांकन पर्चे खारिज कर दिए गए जबकि आज नामांकन वापस लेने और मतदान का दिन था। इससे नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी की। महामंत्री पद से महेंद्र जैन मयूर का नाम दबाव डालकर वापस कराने के विरोध में ललितपुर से आए व्यापारियों ने नारेबाजी की।
बिजनौर के व्यापारी से अभद्रता
बिजनौर में उद्योग व्यापार मंडल के पिछले 12 वर्ष से महामंत्री चले आ रहे संजीव कुमार अग्रवाल ने उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए पर्चे भरे थे। सुबह जब उनसे उपाध्यक्ष पद का पर्चा वापस लेने के लिए कहा गया तो उन्होंने उपाध्यक्ष पद ही लेने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि इस पर चार लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और धक्का देकर उस जगह से निकाल दिया जहां वार्ता हो रही थी।
जीएसटी पर जताई नाराजगी
पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से आए व्यापारियों ने रविवार को जीएसटी के खिलाफ नाराजगी जताई। चुनाव के बाद हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यापारियों ने कहा कि अधिकारियों को बाजार में न घुसने दें। एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बने श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ने व्यापारियों के हित की बात नहीं सुनी तो गोरखपुर और फूलपुर जैसा परिणाम फिर आ सकता है। सम्मेलन में मंडी शुल्क खत्म करने की मांग की गई। सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो सरकार व्यापारियों की बात सुनेगी। चंदौली मुगलसराय की विधायक साधना सिंह ने कहा कि व्यापारी सरकार की रीढ़ की हड्डी है। जरूरत पडऩे पर व्यापारियों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
नामांकन कराया उपाध्यक्ष में, बन गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष
व्यापार मंडल के चुनाव में बड़े नेताओं की मनमानी किस कदर चली, इसका साफ उदाहरण इससे मिलता है कि एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बने श्याम बिहारी मिश्रा के पुत्र मुकुंद मिश्रा ने नामांकन तो उपाध्यक्ष पद के लिए कराया लेकिन, जब विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई तो उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बना दिया गया। नामांकन को लेकर काफी उदासीनता थी, इसीलिए 141 पदों के चुनाव के लिए मात्र 88 लोगों ने नामांकन कराया था। व्यापारी नेताओं के मुताबिक पहले ही मालूम था कि मतदान नहीं कराया जाएगा, इसलिए नामांकन कराने का ज्यादा उत्साह नहीं था। गाजियाबाद के जिन संजीव गुप्ता का नामांकन फार्म गलत बताकर खारिज किया गया, उन्हें उद्योग मंच का अध्यक्ष बना दिया गया जबकि इस पद पर कोई नामांकन तक उन्होंने नहीं कराया था। हालांकि नामांकन से एक दिन पहले ही अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे की घोषणा करने वाले अनिल गर्ग को कोई पद नहीं दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि जो पद खाली हैं उन पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे।
ये रहे पदाधिकारी
- - अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा कानपुर
- - वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद वाष्र्णेय अलीगढ़, मोहनलाल सरावगी वाराणसी, संतोष कुमार गुप्ता बांदा, भैरो प्रसाद मिश्रा कर्वी, रविकांत गर्ग मथुरा, राजकुमार नरूला मुजफ्फरनगर, बालकृष्ण अग्रवाल मथुरा, मुकुंद मिश्रा कानपुर।
- - उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय फिरोजाबाद, मुकेश कुमार रस्तोगी स्योहारा, सुभाष चंद्र गुप्ता गाजियाबाद, अरुण प्रकाश तिवारी फर्रुखाबाद, बीएल भाटिया बरेली, ऋषिकेश वाराणसी, रविंद्र प्रताप मल्ल देवरिया, रामबाबू कुशवाहा मैनपुरी, अजय अग्रवाल मुरादाबाद, अशोक कुमार गुप्ता एटा।
- - महामंत्री दिलीप सेठ उरई, राजेंद्र गुप्ता बरेली।
- - संयुक्त प्रचार मंत्री जितेंद्र गोयल नजीबाबाद, सुलखान सिंह नामधारी मुजफ्फरनगर।
- - मंत्री मोहम्मद मियां कल्लू एटा, अनिल सेंचुरी अलीगढ़, राजकुमार अग्रवाल मथुरा, सुनील कात्याल मुरादाबाद, सोमेश्वर केसरवानी जौनपुर, अरुण देव आर्य बलरामपुर, सुनील तायल मुजफ्फरनगर, सत्यप्रकाश महेश्वरी मेरठ, राजेश कुमार गुप्ता कानपुर, मदनलाल वर्मा फीरोजाबाद, मुन्नालाल अग्रवाल गंजडुंडवारा, बनवारीलाल गुप्ता कबरई महोबा, मनोज गर्ग ग्रेटर नोएडा, सूर्य प्रकाश जायसवाल जौनपुर, ईश्वर दयाल कंचन शामली।
- - संगठन मंत्री रमेश चंद्र अग्रवाल फिरोजाबाद, विनोद गुप्ता बरेली, श्रीराव वीरेंद्र अग्रवाल बरेली, कुलदीप शर्मा मेरठ, अजय टंडन हरदोई, विपिन मित्तल औरैया, आलोक गुप्ता मैनपुरी, राकेश सक्सेना मुरादाबाद, संजीव कुमार राठौर शाहजहांपुर, सुनील यादव शाहजहांपुर, सुजीत कुमार बंसल नजीमाबाद, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी मथुरा, अशोक जैन ललितपुर, अशोक कुमार सर्राफ एटा, सुरेश चंद्र अलीगढ़, वेदप्रकाश रावत शाहजहांपुर, मास्टर ओमप्रकाश वाष्र्णेय अलीगढ़, सलीम कुरैशी कासगंज, सौरव बंसल नोएडा, पवन कुमार जैन सोनभद्र।
- - संयुक्त महामंत्री राजेंद्र शुक्ला कानपुर, अरुण कुमार वर्मा बिजनौर, संजीव चांदना बरेली, दीपक राज सिंघल सहारनपुर, कन्हैयालाल अग्रवाल महाराजगंज।
- - सदस्य कार्यसमिति भगवान शंकर गुप्ता कानपुर, अंजनी कुमार गुप्ता बरेली।
- - कोषाध्यक्ष रामकिशोर मिश्रा कानपुर।
- - उद्योग मंच अध्यक्ष संजीव गुप्ता गाजियाबाद।