
Rga news
प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को स्थानीय गोदी पुलिस को सौंप दिया गया है। इन मछुाआरों को जल्द ही न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।...
कराची:-पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एक समुद्री सुरक्षा प्रवक्ता ने कहा कि ये गिरफ्तारियां मंगलवार को की गई। इस दौरान छह भारतीय नौकाओं को जब्त किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को स्थानीय गोदी पुलिस को सौंप दिया गया है। इन मछुाआरों को जल्द ही न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें कि जनवरी के बाद यह पहली बार समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
जनवरी में पांच गुजराती नाविकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मछुआरों को तीन चरणों में छोड़ा गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि अप्रैल में 360 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के रूप में चार अलग-अलग चरणों में छोड़ा जाएगा। पिछले हीने पाकिस्तान सरकार ने कराची के लांधी और मालिर जेल से 250 से अधिक भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। बता दें कि भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरे अविभाज्य समुद्री सीमाओं के कारण गिरफ्तार हो जाते हैं।