नक्सलियों ने फिर किया आईईडी ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो जवान हुए घायल

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

सुकमा जिले से सटे सीमावर्ती राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट कर दिया। ओड़िसा एसओजी के दो जवान घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सुकमा:-देश में नक्सली वारादातें कम होने का नाम नहीं ले रही। जब से लोकसभा चुनाव की शुरुआत हुई तब से नक्सिलयों ने कई हमले किए। शनिवार को नक्सिलयों ने एक बार फिर ब्लास्ट किया है। सुकमा जिले से सटे सीमावर्ती राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सलियों ने शनिवार सुबह लैंडमाइन ब्लास्ट कर दिया जिसमें ओड़िसा एसओजी के दो जवान घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि कॉम्बिंग ऑपरेशन के लिए स्पेशल टीम निकली थी। इसी बीच मथली थाने के गुगापदर गांव के पास नक्सलियों ने यह ब्लास्ट किया।

दो जवान हुए घायल

मिली जानकारी के अनुसार तुलसीडोंगरी इलाके में दक्षिण बस्तर के माओवादियों द्वारा बैठक लेने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी जिसको देखते हुए ओड़िसा के मलकानगिरी से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम दो दिन पहले आपरेशन के लिए निकली थी। जैसे ही एसओजी की टीम करटनपल्ली पंचायत के गुगापदर गांव के पास पहुंची नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिसके चपेट में आने एसओजी के दो जवान पंकज दंडसेना व पंजन नायक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ब्लास्ट होते ही जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। जवानों द्वारा आसपास की सर्चिंग भी की गई लेकिन तब तक नक्सली भाग चुके थे। बताते चलें कि दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया फिर उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए विशाखापट्टनम भेजा दिया गया।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.