Lok Sabha Election 2019: घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने...RPN की नैया पार कराने UP गए कांग्रेसी

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

Lok Sabha Election 2019. झारखंड की 14 में से सात सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई लेकिन उस मुकाबले पार्टी आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान नहीं कर पाई। ...

रांची:-Lok Sabha Election 2019 - कहावत है, घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने। झारखंड में हाशिये पर चल रही कांग्रेस ने चुनाव समाप्त होने के पहले ही चुनाव मैदान से पल्ला झाड़ लिया है। जमीनी काम से ज्यादा नेताओं की गणेश परिक्रमा में विश्वास करने वाले इस दल के कई नेता झारखंड छोड़ फिलहाल उत्तर प्रदेश शिफ्ट कर चुके हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आरपीएन सिंह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हैं। झारखंड में तीसरे चरण के मतदान तक चुनाव मैदान में कांग्रेस के प्रत्याशी थे तो कांग्रेसियों के लिए यहां डटे रहना मजबूरी थी। लेकिन इस चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेसियों ने झारखंड का मोह छोड़कर उत्तर प्रदेश का रूख क

  • कुशीनगर से चुनाव लड़ रहे झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह
  • संताल परगना में झामुमो-झाविमो के पक्ष में राहुल-प्रियंका को नहीं उतार पाई कांग्रेस 
  • अपने प्रचारकों के बूते संताल परगना में चुनाव प्रचार कर रहा झामुमो और झाविमो

झारखंड के कांग्रेसी वहां अपने नेता आरपीएन सिंह की चुनावी नैया पार कराने में जुटे हैं। संताल में स्थिति यह है कि तीन सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुछ इलाकों में स्थानीय कांग्रेस नेता अपने स्तर से प्रचार कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों राहुल गांधी, सोनिया गांधी को यहां नहीं उतारा।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि झारखंड में अपना टास्क समाप्त करने के बाद सभी उत्तर प्रदेश गए हैं ताकि आरपीएन सिंह को सहयोग कर सकें। स्थानीय नेताओं में फुरकान अंसारी, विधायक इरफान अंसारी समेत जिला संगठनों के प्रमुख चुनाव प्रचार में लगे हैं। कुशीनगर में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, कांग्रेस के अग्रि‍म संगठनों के मंच-मोर्चे के प्रभारी रविंद्र सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, जमशेदपुर महानगर विजय खान, धनबाद के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, वरिष्ठ नेता अजय सिंह, विनय सिन्हा दीपू, ज्योति सिंह मथारू आदि नेता कैंप कर रहे हैं। 

चुनाव प्रचार खत्म होने के पहले कांग्रेस ने छोड़ा मैदान 
झारखंड में विपक्षी महागठबंधन में सबसे ज्यादा सात सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई लेकिन उस मुकाबले पार्टी आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान नहीं कर पाई। भाजपा ने चार स्थानों लोहरदगा, गिरिडीह, चाईबासा और देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाएं की। रांची में उन्होंने रोड शो किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कई स्थानों पर सभाएं की।

इसके अलावा राजनाथ सिंह, गिरिराज सिंह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, मनोज तिवारी सरीखे स्टार प्रचारकों का रेला लगा रहा। इसके मुकाबले कांग्रेस महज दो स्थानों सिमडेगा और चाईबासा में अध्यक्ष राहुल गांधी की सभाएं करा पाई। उन्होंने धनबाद में एक रोड शो किया। प्रियंका गांधी ने झारखंड का रूख नहीं किया।

स्टार प्रचारकों में नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनिंदा इलाकों में खुद को केंद्रित किया। संताल परगना पूरी तरह इनसे अछूता रहा। कांग्रेस नेताओं की सहयोगी दलों के लिए यह बेरूखी आगे परेशानी

 में स्पेस का कम होना न केवल अहसज महसूस करवाता है बल्कि घर को सजाने के लिए आप अपनी पसंद की चीजें भी खरीद नहीं पाते।

बड़े घर में रहने का सपना हर कोई देखता है। यह एहसास तब और अधिक हो जाता है जब घर में स्पेस कम हो। दरअसल घर या कमरे में स्पेस का कम होना न केवल अहसज महसूस करवाता है, बल्कि घर को सजाने के लिए आप अपनी पसंद की चीजें भी खरीद नहीं पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप कम स्पेस वाले कमरे को बड़ा दिखा सकते हैं।

शीशे के लिए सही जगह चुनें 
शीशा आपके कमरे को बड़ा दिखाने में मदद करता है। दिन और रात के दौरान कमरे की चमक बढ़ाने के लिए शीशा नेचुरल और आर्टिफिशल दोनों प्रकार के लाइट को रिफ्लेक्ट करता है। इससे कमरे में लाइट बाउंस करती है, जिससे रूम बड़ा दिखता है। इसलिए अपने बेडरूम में मिरर के लिए सही जगह चुनें। बाहरी लाइट रिफ्लेक्ट करे, इसके लिए खिड़की के पास मिरर रखना विशेष रूप से प्रभावी है। इसके अलावा दीवार और कांच के टेबलटॉप पर लगा मिरर भी कमरे को बड़ा दिखाने में सहायता करता है। कमरे को बड़ा दिखाने के लिए आप मिरर कैबिनेट डोर का भी उपयोग कर सकते हैं।

नेचुरल लाइट 
कमरे में नेचुरल लाइट ताजगी का एहसास देती है। इसके अलावा इससे इंटीरियर की खूबसूरती बढ़ती है, साथ ही कमरा भी बड़ा दिखता है। यदि आपके रूम में नेचुरल लाइट नहीं आती, तो आप लाइटिंग फ्रिक्सचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आश्चर्य चकित होंगे कि यह छोटा सा फैसला, कैसे एक बड़ा बदलाव ला सकता है।

फर्नीचर को करें व्यवस्थित 
फर्नीचर्स आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन कभी-कभी ये कमरे का इतना स्पेस ले लेते हैं कि दूसरी चीजों के लिए जगह ही नहीं बचती। अपने घर या कमरे के लिए जब भी आप फर्नीचर खरीदें, तो इस बात का ध्यान दें कि घर में इसे रखने से स्पेस जरूर कम होगा। खासकर आप मल्टी-फंक्शन फर्नीचर खरीदने से बचें। अगर आप घर के लिए फर्नीचर लेना चाहते हैं, तो एक्सपेंडेबल डाइनिंग टेबल, फोल्डिंग टेबल और नेस्टिंग टेबल ही खरीदें, ताकि काम न होने पर इन्हें कहीं दूर रखा जा सके।

कमरे में अन्य चीजें भी व्यवस्थित करें 
कई बार कमरे में चीजें व्यवस्थित न होने की वजह से स्पेस की कमी देखी जाती है। सामान इधर-उधर बिखरा रहता है, तो हमें लगता है कि रूम काफी छोटा है। ऐसे में सबसे पहले तो आप चीजों को व्यवस्थित कीजिए। कमरे के फर्श पर चीजें न रखें, क्योंकि इससे कमरा छोटा दिखता है। इसके अलावा यदि आप चाहते हैं कि आपका रूम बड़ा दिखे, तो आप अपनी दीवारों पर बहुत सारी तस्वीरें न लगाएं। बता दें कि एक बड़ी पेंटिंग छोटे-छोटे कई पेंटिंग से बेहतर काम करती है। इसलिए कमरे में एक बड़ी पेंटिंग लगाएं। साथ ही घर को सजाने के लिए कोई भी चीज खरीदने से पहले स्पेस का जरूर ध्यान रखें। फिजूल की कोई भी चीज न खरीदें। इससे कमरा भरा-भरा लगता है।

हल्के रंग को चुनें 
कलर पेंट्स न केवल घर को सुंदर बनाते हैं, बल्कि इनकी मदद से आप कमरे को बड़ा भी दिखा सकते हैं। आम तौर पर माना जाता है कि हल्के रंग यानी लाइट कलर्स कमरे को बिग और ब्राइट बनाते हैं। बता दें कि लाइट पेंटिंग वाली दीवारें ज्यादा रिफ्लेक्टिव होती हैं और आपके जगह को बड़ा बनाती हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें गहरे रंग या डार्क कलर्स की, तो ये प्रकाश को अवशोषित (absorb) करते हैं और कमरे को छोटा बनाते हैं। लाइट कलर्स में आप समुंद्री हरा, हल्का गुलाबी और हल्का नीला इस्तेमाल में ला सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि अच्छे कलर्स ऑप्शन के लिए कहां जाना चाहिए? बता दें कि बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं जो कलर पेंट्स बनाती हैं, बर्जर उन्हीं में से एक है। यहां आपको कई तरह का कलर ऑप्शन मिल जाएगा। इनके कलर्स एंटी-डस्ट होते हैं और घर के दाग-धब्बों को दूर करके घर को चमकाने में सहायता करते हैं। अगर आप पूरी तरह से अपने घर का मेकओवर करना चाहते हैं, तो आप बर्जर की एक्सप्रेस पेंटिंग की सेवा ले सकते हैं। इसमें आप एक्सपर्ट की सहायता से अपने घर को एक नया रूप दे सकते हैं।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.