एक वर्ष पूर्ण होने पर लोक कल्याणकारी मेले का आयोजन

Praveen Upadhayay's picture

म्याऊं : समाचार सेवा

म्याऊं : ब्लॉक स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर डीएम दिनेश कुमार ¨सह के आदेश पर लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी व क्षेत्र के कई गांव के लोग एकत्रित हुए। आम आदमी को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए म्याऊं ब्लॉक मुख्यालयों पर जन कल्याणकारी मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियों को शौचालय स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। म्याऊं ब्लॉक प्रांगण में लगे जन कल्याणकारी मेला अभियान के तहत महिलाएं सम्मान से जी सकें। ओडीएफ योजना के तहत शौचालय बनवाने के लिए गरीबों को धन दिया जा रहा है। विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन योजना चल रही हैं। ब्लॉक म्याऊं परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर लोक कल्याण मेला का कार्यक्रम हुआ। जिसमें खंड विकास अधिकारी राम दुलारे, ब्लॉक प्रमुख संगीता रानी, प्रतिनिधि संजीव कुमार, एडीओ पंचायत सुरेश सक्सेना आदि ने विचार व्यक्त किए।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.