01 जून 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकता है, गाय को हरी घास खिलाएं

Praveen Upadhayay's picture

Rga news:-राशिफल

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी, लेकिन कोई ऐसी बात भी हो सकती है जो आपके हित में न हो। सचेत रहें।

 

 

वृष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कष्ट मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यो में योगदान दे सकते हैं।

मिथुन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, फिर भी मन अशांत रहेगा। घर के कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति न आने दें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कष्ट मिल सकता है।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

कन्या: बुध का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग मिलेगा। किसी नजदीकी से तनाव मिल सकता है।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। राहु, मंगल और बुध की युति स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है। गायों को हरी घास खिलाएं।

धनु: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति प्रबल है।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन पर जाने की प्रबल संभावना है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.