06 जून 2019 का ​राशिफल: कन्या राशि वालों के प्रमोशन का योग, मान-सम्मान में वृद्धि

Praveen Upadhayay's picture

Rga news:-राशिफल 

मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा।

वृष राशि (Taurus): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण मन अशांत रहेगा। यात्रा में आपको सावधानी रखनी होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है।

मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए अच्छा है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। आपकी सोची-समझी रणनीति कारगर होगी। कोई नया अनुबंध प्राप्त करने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

कर्क राशि (Cancer): आज के दिन आपको अधिक यात्रा और फिजूलखर्जी से बचकर रहना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशि (Leo): शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। आय के एक अधिक साधन बनेंगे, जिससे आपकी तरक्की होगी। व्यसनों से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo): आपके लिए आज की दिन उत्तम है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन का योग है।

तुला राशि (Libra): बहुत दिनों से संतान संबंधी चिंता आपको सता रही है, वह दूर होगी। यात्रा का लाभ होगा, विदेश यात्रा अथवा विदेशी मित्रों से लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। आपके खिलाफ साजिश हो सकती है, इससे बचने की जरूरत है। शाम से समय अच्छा होगा।

धनु राशि (Sagittarius): दाम्पत्य जीवन में कटुता आ सकती है। व्यापार में भी कुछ बाधा के योग बन रहे हैं, लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इन सबका हल जल्द ही निकल आएगा।

मकर राशि (Capricorn): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। आपके सामने कोई भी शत्रु टिक नहीं पाएगा। मुकदमे में सफलता के योग हैं। बुजुर्गों से आपको लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): आपके लिए आज का दिन उत्तम है। मकान-वाहन के क्रय का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जरूर करिए, दिन बेहतरीन है। संतान के प्रादुर्भाव का योग है।

 

मीन राशि (Pisces): मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सामान चोरी होने का डर है, सतर्क रहें।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.