भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध 

Praveen Upadhayay's picture

(जिला पूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में पिछले कई दिनों से कर रहे हैं आंदोलन) 

बरेली संवाददाता अमर जीत सिंह

बरेली। मंडल के शाहजहांपुर जिले में जिला पूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलनरत सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। लेकिन जिला प्रशासन ने धरने पर बैठे मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ली। शुक्रवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर भैंस के आगे पपीहरी बजाकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार अवस्थी ने मोर्चा के धरने को समर्थन दिया।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर धरना शुरू किए चार दिन हो गए है लेकिन जिला प्रशासन बिल्कुल भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। शुक्रवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर भैंस के आगे पपीहरी बजाकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यदि जल्द उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वह अग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्ति कार्यालय में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसके लिए पूर्व में भी कई बार प्रशासन को चेताया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के ढीले रवैये के चलते हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस पर मजबूरन हम लोगों को आंदोलनरत होना पड़ा। इस दौरान युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार अवस्थी ने मोर्चा के धरने को समर्थन दिया। गुरुवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस मौके पर राकेश भार्गव, आरके मिश्रा, फरमान खां, शकील, कय्यूम, धर्मेंद्र, खुर्शीद, दीपक, सईद आदि मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.