सत्य प्रताड़ित हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं : राजपाल

Praveen Upadhayay's picture

(फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा है कि वह कोर्ट का  सम्मान करते हैं। अभी फैसला आना बाकी है) 

बरेली संवाददाता फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा है कि वह कोर्ट का सम्मान करते हैं। हालांकि अभी फैसला आना बाकी है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि न्याय होगा। क्योंकि सत्य प्रताड़ित हो सकता है पराजित नहीं और कोर्ट भी हमेशा सत्य का साथ देता है। जो फैसला आएगा उन्हें स्वीकार होगा।

दस वर्ष पुराने मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद राजपाल यादव ने मुंबई से फोन पर दैनिक जागरण से बात की। उन्होंने कहा कि पहले भी जब आदेश आया था तो उन्होंने कोर्ट का सम्मान किया था। आगे भी जो फैसला आएगा उसका सम्मान करेंगे। जो लोग उल्टे सीधे सबूत रखकर भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपनी कोशिशों में सफल नहीं हो पाएंगे। जिन लोगों ने मुझे बर्बाद करने की साजिश रची है उनका पूरा सच आएगा। राजपाल यादव ने बताया कि जब उनकी फिल्म का म्यूजिक लांच हुआ था। उसके अगले ही दिन उनके पीए से फोन पर यह इस तरह की बातें कही थीं। राजपाल ने कहा कि उन्होंने इंवेस्टमेंट के नाम पर पांच करोड़ रुपये लेने की बात हमेशा स्वीकारी है।

राजपाल यादव ने 2010 में नौरंग गोदावरी इंटरटेंमेंट से अता पता लापता फिल्म बनाई थी, जिसमें उन्होंने आशुतोष राणा, दारा ¨सह के अलावा मुंबई में स्ट्रगल कर रहे जिले के सभी रंगकर्मियों व संघर्ष के दिनों में उनकी मदद करने वाले कलाकारों को मौका दिया था। फिल्म का म्यूजिक अमिताभ बच्चन ने रिलीज किया था, लेकिन कुछ ही समय बाद दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर कर दिया था। जिसके बाद राजपाल को दस दिन जेल जाना पड़ा था। उनकी फिल्म भी रिलीज नहीं हो पायी थी। इमोशनल ब्लैकमेल किया गया

राजपाल यादव सिर्फ कलाकार ही नहीं बल्कि अध्यात्मिक पुरुष हैं। उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल किया गया। वह सच्चे इंसान हैं। आंख बंद करके भरोसा किया। फैसला उनके हक में आएगा।

जरीफ मलिक आनंद, राजपाल यादव के गुरु

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.