12 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जल का दान हितकर होगा

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

मेष राशि (Aries): व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष राशि (Taurus): उपहार या सम्मान में वृद्धि होने का योग है, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में कुछ व्यवधान रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini): शासन-सत्ता का भय रहेगा। मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जल का दान आपके लिए हितकर होगा।

कर्क राशि (Cancer): दूसरे की गलती से आपको तनाव मिलेगा। संयम रखें। कनेर के वृक्ष का पूजन करें। संभव हो तो पांच कनेर के वृक्ष लगाएं।

सिंह राशि (Leo): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन किसी सरकारी कर्मचारी के कारण तनाव भी मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo): पिता या उच्च अधिकारी से टकराव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra): भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों से भेंट होगी। उपहार या सम्मान का भी योग है। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): मन खिन्न रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का भय, दुर्घटना या सरकार कर्मचारी से क्लेश आदि के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि (Sagittarius): शनि की युति व्यावसायिक सफलता देगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में व्यवधान भी देगा। आलस्य पर नियंत्रण रखें। पारिवार को समय दें।

मकर राशि (Capricorn): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। मन खिन्न रहेगा। मां या ननिहाल के कारण दुखी रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): प्रियजनों से भेंट होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि का योग है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन राशि (Pisces): संतान के कारण चिंतित होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.