सीएम योगी और रामनाईक के बीच प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श

Praveen Upadhayay's picture

 

एक शिष्टाचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक कुछ समय एक साथ बैठे। विचार-विमर्श करते हुए 

लखनऊ ब्यूरो राम जी यादव 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। भेंट के दौरान योगी ने राज्यपाल से प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को रचना सिंह बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक 1969 भारत-पाक युद्ध की वीरगाथा भी भेंट की। यह मुलाकात शिष्टाचारिक रही। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रामनाईक का सोमवार को जन्मदिन भी है। उनका जन्म 16 अप्रैल 1934 को हुआ था। 

राम नाईक को उनके जन्मदिन पर कलरथाॅन संस्था के सदस्यों ने राजभवन में मुंबई के कलाकार सुरेन्द्र जगताप द्वारा बनाया गया चित्र दिया। भेंट करने वालों में संस्था संस्थापक अहमद शरीफ, लीना सेठ, कुनाल सेठ, बृजेश सेठ आदि थे।  दरअसल, संस्था ने 28 जनवरी 2018 को लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में चित्रकला की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी आयु-वर्गों के लोगों के मध्य बिना किसी भेदभाव के कला के माध्यम से एक सूत्र में बांधना था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग शामि थे। इसी कार्यशाला में यह चित्र बनाया था। राज्यपाल ने कलाकार की प्रशंसा की और सुन्दर चित्र बनाने के लिये धन्यवाद दिया।  

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.