कानपुर में महिला प्रोफेसर से छेड़खानी के मामले में सेना का कैप्टन गिरफ्तार

Raj Bahadur's picture

RGAnews

भारतीय सेना के एक कैप्टन और एक अन्य व्यक्ति को महिला प्रोफेसर से कथित तौर पर छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि असम राइफल्स के कैप्टन सत्य प्रकाश और हॉस्टल वार्डन अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने बताया कि पेशे से डॉक्टर प्रकाश शुक्रवार को डॉक्टरों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कानपुर आया था, जहां उसकी मुलाकात महिला प्रोफेसर से हुई, जो खुद भी एक डॉक्टर है।

महिला की शिकायत के अनुसार कैप्टन ने शराब के नशे में उसके साथ बदतमीजी की और उसे कार से खींचने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रही। कैप्टन ने महिला का पीछा किया और बिठूर स्थित उसके कॉलेज हॉस्टल पहुंच गया। उसके साथ हॉस्टल वार्डन भी था और दोनों ने मिलकर महिला के कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। 

महिला प्रोफेसर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर उत्पीड़न की शिकायत की। कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.