24 घंटे में हॉरर किलिंग की दूसरी वारदात से थर्राया UP का बरेली शहर

Raj Bahadur's picture

RGANews

24 घंटे में हॉरर किलिंग की दूसरी वारदात से बरेली थर्रा गया है। शाही में लड़की की हत्या के बाद बहेड़ी में लड़की की हत्या कर उसे फूंक दिया। मामले की सूचना पर सोमवार सुबह में पहुंची पुलिस ने शमशान से लड़की का अधजला शव बरामद किया है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने की वजह से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। आईजी, एसपी देहात के साथ कई थानों की पुलिस ने बहेड़ी में डेरा डाल दिया है।
 
बहेड़ी में होली के अगले दिन दूसरे समुदाय का युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। जिस के विरोध में किशोरी के परिजनों और गांव वालों ने मिलकर युवक के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया था। युवक पर पॉक्सो एक्ट लगा था। इसी मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। चर्चा है कि सोमवार को लड़की का कोर्ट में बयान होना था और इसमें माता पिता के समझाने के बावजूद लड़की लड़के के पक्ष में ही बयान देने वाली थी। इस बात से खफा परिजनों ने किशोरी की हत्या कर दी। सुबह 5 बजे परिवार के ही चार लोग उसका सब श्मशान भूमि में ले गए। लकड़ियों में मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। मगर इससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस ने मौके पर जाकर अधजला शव चिता से निकलवाया। मौके पर एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार और आईजी रेंज बरेली डीके ठाकुर कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे है। लड़की को अपने साथ भगा कर ले जाने वाला लड़का पहले से ही जेल में है। जबकि लड़के और लड़की के परिवार वाले फरार है। केवल लड़की की माँ है वो बेहोश है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.