16 जून 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

मेष राशि (Aries): स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष राशि (Taurus): अधीनस्थ कर्मचारी अथवा पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer): चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि (Leo): राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि (Virgo): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra): आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मकर राशि (Capricorn): संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.