![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News राशिफल
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
राशिफल
मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है, जबकि पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
वृष: मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। लंबी यात्रा की योजना सफल हो सकती है।
मिथुन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। ग्रहण योग प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा। धन व्यय होगा। सावधानी रखें। कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपके हित में न हो।
सिंह: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्थानांतरण की भी संभावना है।
वृश्चिक: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव मिल सकता है।
मकर: केमद्रुम योग तनाव देगा। वाणी पर संयम रखें। अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।
कुंभ: किसी रिश्तेदार या अधिकारी से कष्ट मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।