RGA News
आपातकाल के 44 साल पूरे होने पर भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। बागपत रोड हरमन सिटी स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
मेरठ:- आपातकाल के 44 साल पूरे होने पर भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। बागपत रोड, हरमन सिटी स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय बताया।
मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उप्र अशोक गोयल ने कहा कि देश इसे काला दिवस मानता है। विरोध करने वालों को पुलिस पकड़ लेती थी। उनपर अत्याचार करती थी। कई जगह पर अस्थाई जेल बनानी पड़ीं। भाजपा ने इन क्रांतिकारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता थे। इस दौरान सुरेंदर पाल रस्तोगी, भारत भूषण, विनोद कुमार, सुधाकर दत्त शर्मा, प्रदीप कंसल, मंगल सिंह, जनमन चौहान, हृदय प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार, अमरजीत सचदेवा, रविंदर सिंह, ब्रह्मापाल सिंह और भाजपा की तरफ से सेनानियों में अरुण वशिष्ठ, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल का सम्मान हुआ। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने सभी का आभार प्रकट किया। बिजेंद्र अग्रवाल, डॉ सरोजनी अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, महेश बाली, करुणेश नंदन गर्ग, हरिकांत अहलूवालिया, वीर सिंह कर्दम, संजय त्रिपाठी, सुरेश जैन ऋतुराज, वीनस शर्मा व सीमा श्रीवास्तव समेत कई अन्य शामिल हुए।
जिला इकाई ने 14 सेनानियों का किया सम्मान
भाजपा जिला इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना के नेतृत्व में हरमन सिटी स्थित कार्यालय में कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन मुख्य अतिथि रहे। जिला मीडिया प्रभारी छवि मित्तल ने बताया कि चौधरी धर्मपाल सिंह, रवींद्र नादर, कृष्ण तोमर, विनय दुबलिश, मंसाराम, ब्रजमोहन व नैन सिंह समेत 14 लोकतंत्र सेनानियों को शाल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक भंवर सिंह तोमर रहे। संचालन हरीश चौधरी ने किया। संजीव बंसल, स्वाति, विमला जाटव, मुकेश त्यागी, सोनू त्यागी समेत कई अन्य शामिल हुए।
जिला पदाधिकारी अब कार्यालय में रोज बैठेंगे : भड़ाना
भाजपा जिला पदाधिकारी रोजाना 11 से तीन बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। सोमवार को जिला अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना के साथ विनोद चौधरी और सोनू त्यागी, मंगलवार को हरीश चौधरी, मंजू सिवाच व सुनील अखेपुर, बुधवार को संदीप प्रधान, विमला जाटव व समीर चौहान बैठेंगे। गुरुवार को मुनेश बाफर, इंद्रपाल बजरंगी और राकेश गिरि, शुक्रवार को अजय त्यागी, भंवर सिंह सिंह और रमेश चंद्र गोलाबड़, शनिवार को श्रीराम धनतला, ब्रजवीर सैनी व कपिल शर्मा उपस्थित रहेंगे। आगंतुकों की व्यवस्था दुष्यंत तोमर और संजय शर्मा संभालेंगे। संजीव बंसल जिला सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जुटना है। जिला मीडिया प्रभारी छवि मित्तल ने बताया कि सभी सदस्यों को कम से कम 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।