भारत सरकार द्वारा रेलवे की सात उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण करने के विरोध में काला कपड़ा पहनकर व काली पट्टी बांधकर महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Praveen Upadhayay's picture

RGA News (chief editor) 

बरेली-: श्री सुभाष दुबे के नेतृत्व में एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत सरकार द्वारा रेलवे की सात उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण करने के विरोध में काला कपड़ा पहनकर व काली पट्टी बांधकर महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

संरक्षक सुभाष दुबे ने चेतावनी दी  निगमीकरण का आदेश वापस नहीं लिया गया तो पूरे भारत के कर्मचारियों द्वारा आंदोलन दिल्ली के जन्तर मंतर पर होगा।

विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने श्रीमती प्रियम्बदा त्रिपाठी जी के साथ सरिता मिश्रा, कुमकुम श्रीवास्तव, आ अन्य महिलाओं ने भारी संख्या में निगमीकरण का विरोध किया।.

Nermc के पदाधिकारियों में
 Kके एन चौबे, शिवेन्द्र पाण्डे, फ़िरोजुल हक, विजय नाथ ठाकुर, राकेश गुप्ता संदीप पाण्डे, प्रदीप श्रीवास्तव, नागेश्वरनाथ श्रीवास्तव, विनय दुबे, शम्भू सिंह विशेन, अनिल सिंह विशेन,छविलाल चौहान, वेद प्रकाश,नितेश शुक्ला, संदीप सिंह, शक्ति सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा अभिषेक शर्मा, अरुण सोनकर, फ़िरदौस खान, अमन यादव, संजय प्रजापति, राजकुमार शुक्ला, भरत श्रीवास्तव, विशाल त्रिपाठी, प्रशान्त सिंह, श्री निवास सिंह, कुशल शुक्ला विशाल रंजन, श्याम सिंह, सतेंद्र पांडेय, शशांक पाण्डे, गौरव पाण्डे इत्यादि सहित रेलवे के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे
इज्जतनगर मंडल के सभी खंडों पर आज युद्ध स्तर पर जनजागृति अभियान चलाया गया और करमचारियो को शीघ्र ही सरकार के अपने फैसले को न वदलने  पर जन्तर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन को तैयार रहने का आह्वान किया गया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.