RGA News, हरिद्वार
संवाद सहयोगी हरिद्वार श्री ब्राह्मण सभा परशुराम सेना व विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने सिडकुल स्थि...
हरिद्वार: श्री ब्राह्मण सभा, परशुराम सेना व विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने सिडकुल स्थित वेव सिनेमा में प्रदर्शन कर फिल्म 'आर्टिकल-15' का प्रदर्शन बंद करा दिया। फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया गया। जबकि सिनेमा हाल के बाहर भारी पुलिस तैनात किया गया।
श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि फिल्म ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है। सत्य घटना को असत्य रूप में जनता के सामने परोस कर सामाजिक समरसता को खत्म करने की एक सोची समझी चाल है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेंसर बोर्ड ने फिल्म का प्रसारण नहीं रोका तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा। परशुराम सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर स्वामी ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन से समाज की छवि धूमिल हो रही है। जिससे समाज के लोग हर जगह फिल्म विरोध और बहिष्कार करें। आदेश भार्गव व अंकुश उपाध्याय ने कहा कि यह फिल्म हिन्दू समाज में विद्वेष फैलाने वाली है। इसलिए फिल्म आर्टिकल-15 पर शीघ्र बैन लगाया जाना चाहिए। शुक्रवार को
वेब सिनेमा प्रबंधक ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म का प्रसारण बंद करा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सिनेमा हॉल के अंदर जाकर खुद देखा कि फिल्म चल रही या नही। फिल्म नहीं चलने पर प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस मौके पर उमेश जोशी, आदित्य झा, आशीष गौड़, धीरज शर्मा, रवि तिवारी, मधुसूदन शास्त्री, उदय झा, सागर केतन आदि मौजूद रहे।