
RGA News, आजमगढ़
आजमगढ़ मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने सिविल लाइन स्थित वर्मा भवन में मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्व. रामनरेश के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि श्री यादव जनपद आजमगढ़ के एक साधारण परिवार के रहने वाले थे।...
मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव का जन्मदिन कांग्रेसियों ने सिविल लाइन स्थित वर्मा भवन में मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्व. रामनरेश के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि श्री यादव जनपद के एक साधारण परिवार के रहने वाले थे। जिन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश के राज्यपाल के पद को सुशोभित करने का कार्य किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति कार्य के सदस्य रहे। उन्होंने केवल नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति नहीं की, बल्कि उनका जीवन ही नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने का कार्य किया। वे ईमानदारी, सादगी, संघर्ष के प्रतीक हैं। इसी से उन्हें लोग पूर्वांचल का गांधी कहा करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरेश वर्मा व संचालन प्रदीप कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर लालसा राय, चंद्रपाल सिंह यादव, मुन्नू यादव, बेलाल अहमद व मूलचंद चौहान सहित आदि उपस्थित थे।
मरीजों में फल वितरित
अंबारी क्षेत्र के आरोग्य निकेतन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव का जन्मदिवस सोमवार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रधान डा. सुभाष यादव द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। इसके बाद लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने कहा कि ईमानदारी और सादगी के बल पर बाबूजी ने देश व प्रदेश में जनप्रिय हुए। इस अवसर पर महाबीर यादव, दर्बली राम, प्रधानाचार्य रामजतन यादव, राजकुमार यादव, सत्य प्रकाश यादव आदि रहे। अध्यक्षता शाह मोहम्द ईस्माइल व संचालन राजेश यादव ने किया।