![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News, बदायूं
पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर गो मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।..
बदायूं : गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। बावजूद इसके तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के एक होटल में गोमांस परोसा जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। आरोपित के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।
पुलिस को जानकारी मिली कि लालपुल के पास एक धार्मिक स्थल के परिसर में स्थित होटल में गोमांस की खेप आती है और उसे यहां थालियों में परोसा जाता है। सूचना पर टीम ने बताए गए होटल पर दोपहर बाद छापामारी की। होटल चलाने वाले तस्कर को गिरफ्तार लिया। जबकि उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। पुलिस ने होटल से 35 किलो गोमांस भी बरामद किया है। कोतवाली लाकर पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शकील पुत्र इकबाल निवासी गांव शेखूपुर थाना सिविल लाइंस बताया। फरार आरोपित गांव का ही नाजिम पुत्र बाबू है। आरोपित ने बताया कि वह होटल में गोवंशीय पशु मांस को पकाकर बेचता था। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
वर्जन
आरोपित का होटल है। जहां गोवंशीय पशु का मांस पकाकर परोसा जाता था। जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
-ओमकार सिंह, सदर कोतवाल