![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews व्यूरोचीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन के वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने खुद पाकिस्तान को फोन कर जानकारी दी।
सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक को फोन कर लाश उठा ले जाने की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीठ पर वार होगा तो उसी की भाषा में जवाब देंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कभी किसी की भी जमीन हड़पने का प्रयास नहीं किया। प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में 1.5 लाख भारतीय सिपाहियों ने शहादत दी थी, जबकि हमारी कोई लड़ाई नहीं थी। हिंदुस्तान को देश पर नजर उठाने वालों को उनकी भाषा में जवाब देना जानता है। भारतीय सेना का अधिकार था न्याय प्राप्त करना और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए हमने किया।
गैस सब्सिडी के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में मेरी अपील के बाद सवा करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी। देश को अपना समझकर काम करने की जरूरत है। लोकतंत्र में जनता को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की जरूरत।