राशिफल 5 जुलाई: मकर राशि पर किस्मत मेहरबान, क्या कहते हैं आपके सितारे

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, राशिफल

मेष:

आज चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-

आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है, वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, सुखमय दिन रहेगा। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी। भाग्य 72% साथ देगा।

वृषभ:

व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। पराक्रम में वृद्धि होगी और नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है। भाग्य 70% साथ देगा।

मिथुन:

व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि से कार्य सफलता और लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 75% साथ देगा।

कर्क:

दिन का आरंभ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ होगा और सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। आज वस्तुओं को संभाल कर रखें, कोई चीज गुम हो सकती है। पिता की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य 65% साथ देगा।

कन्या:

सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा और नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषणों की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

तुला:

आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय ले सकते हैं। पिता की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें। भाग्य 78% साथ देगा।

वृश्चिक:

भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्यों के आयोजन में आज सफल होंगे। पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों से लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु:

आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे। भाग्य 45% साथ देगा।

मकर:

आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका दिन अत्यंत आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा देने वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

कुंभ:

आज आपका मन चिंतामुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।

मीन:

बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.