RGA NEWS मासूमों को कुचलने की घटना पर राहुल ने किया नीतीश पर साधा निशाना

Praveen Upadhayay's picture

RGA NEWS 

कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ मासूम बच्चों कीे गाड़ी से कुचल कर हुई मौत पर नीतीश को निशाना बनाने के लिए उनके ही राजनीतिक अंदाज का सहारा लिया।...

नई दिल्ली: (समाचार सेवा) कभी नीतीश कुमार की प्रशंसा के पुल बांधते रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब बिहार के मुख्यमंत्री पर सियासी निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ते। मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता की एसयूवी गाड़ी से कुचले गए मासूम बच्चों की मौत की घटना को राहुल ने मुख्यमंत्री पर प्रहार का सबसे ताजा हथियार बनाया है। राहुल ने इस क्रम में नीतीश की राजनीतिक नैतिकता और अंतरात्मा की आवाज पर भी तीखे सवाल दागते हुए घटना के आरोपी भाजपा नेता को बचाने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ मासूम बच्चों कीे गाड़ी से कुचल कर हुई मौत पर नीतीश को निशाना बनाने के लिए उनके ही राजनीतिक अंदाज का सहारा लिया। राहुल ने कहा 'नशामुक्त बिहार में नशे में धुत एक भाजपा नेता ने 9 मासूम बच्चों को मार दिया। नीतीश जी क्या यही है आपकी शराबबंदी की सच्चाई।' कांग्रेस अध्यक्ष ने इस टिप्पणी के जरिये बिहार में शराबबंदी कानून की नाकामी को लेकर भी सूबे की सरकार पर वार किया। बिहार में तेजस्वी के खिलाफ मामले को लेकर नीतीश के राजनीतिक नैतिकता के बयानों की ओर इशारा करते हुए राहुल ने उनसे इस ट्वीट में यह सवाल भी दागा है कि मुख्यमंत्री की अंतरात्मा की आवाज आज किसे बचा रही है- आरोपी भाजपा नेता को या बिहार में शराबबंदी को?

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.