भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता, जाएंगे घर घर

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, बरेली

भाजपा का सदस्यता अभियान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर शुरू हुआ। यह अभियान 12 से 31 अगस्त तक चलेगा। ...

बरेली:- भाजपा के सदस्यता अभियान में भी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के सभी घरों में जाएं। अभियान का उद्देश्य कमजोर बूथों पर भी पार्टी का जनाधार मजबूत करना है, इसलिए सभी लोग गंभीरता और लगन से सदस्यता अभियान में जुटे। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर कही।

भाजपा का सदस्यता अभियान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर शुरू हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। यह अभियान 12 से 31 अगस्त तक चलेगा। इच्छुक लोग भी टोल फ्री नंबर 8980808080 पर कॉल कर पार्टी सदस्य बन सकते हैं। मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी भी सदस्यता अभियान में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. श्याम बिहारी, डीसी वर्मा, केसर सिंह गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, संजीव अग्रवाल, सुभाष पटेल, गुलशन आनंद आदि मौजूद रहे। 

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.