किसानों को प्रशिक्षित करेंगे किसान महेंद्र सिंह

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, उत्तर प्रदेश आजमगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित किसान महेंद्र सिंह की खेती करने की दिलचस्पी व उनके उत्साह को देखकर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह मुरीद हो गए।...

आजमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित किसान महेंद्र सिंह की खेती करने की दिलचस्पी व उनके उत्साह को देखकर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह मुरीद हो गए। उन्होंने महेंद्र सिंह को न सिर्फ किसानों का प्रेरणास्त्रोत बताया बल्कि खेती-किसानी के लिए नई तकनीकी का ज्ञाता भी बताया। यही वजह है कि उन्होंने जनपद के 22 ब्लाकों के किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए उनका चयन कर लिया है। वह ब्लाक के दस-दस किसानों को प्रशिक्षित करेंगे और गाय के गो-मूत्र व गोबर से खेती करवाएंगे।

दीदारगंज प्रतिनिधि के अनुसार किसान महेंद्र प्रसाद विकास खंड फूलपुर के खरसहन खुर्द ग्राम के निवासी है। धान व गेहूं उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा कर खेती करते हैं। इस समय बयालिस बीघे धान की रोपाई बीस जून तक कर चुके हैं। बाकी दस बीघा धान की रोपाई इनके द्वारा कराना अभी बाकी है। अभी रोपाई करने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं है। अब तक की गई धान की रोपाई में कल्ले निकलना शुरू हो गया है। इनके द्वारा बीस मई को धान की नर्सरी डाल दी गई थी। इन्होंने शून्य बजट की पांच एकड़ धान की रोपाई कर दी है जो एक देशी गाय के गो-मूत्र तथा गोबर से की गई है। इन्हें तमाम पेस्टी साइड कंपनियों व बीज कंपनियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य को निर्देशित किया है कि हर विकास खंड से दस-दस किसानों को चयनित कर महेंद्र सिंह के कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जाए। ताकि वह किसानों को तकनीकी जानकारी दे सकें। दस-दस किसान अगर प्रशिक्षित होकर खेती करने लगेंगे तो जनपद खेती में नई इबारत लिखने में कामयाब रहेगा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.