
RGA News, बिहार दरभंगा
राजद से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी अब जदयू का दामन थामेंगे। उन्होंने रविवार को दरभंगा में जदयू की जल्द ही सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। ...
दरभंगा:- राजद से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी अब जदयू का दामन थामेंगे। कभी लालू के थे फातमी, अब नीतीश के हो जाएंगे। उन्होंने रविवार को दरभंगा में जदयू की जल्द ही सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की। वे दरभंगा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने में वे जदयू में शामिल हो जाएंगे। उनके साथ कई समर्थक भी जदयू में शामिल होंगे। इसमें मिथिलांचल के ज्यादातर लोग शामिल होंगे। जल्द ही इसकी तारीख की घोषणा की जाएगी।
एक समय था जब अली अशरफ फातमी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी नजदीकी थे। लेकिन अब वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हो जाएंगे। दअरसल फातमी लोकसभा चुनाव में दरभंगा से राजद से टिकट चाहते थे, लेकिन दरभंगा सीट महागबंधन के तहत वीआइपी पार्टी के कोटे में चली गई थी। इसके बाद उन्होंने राजद से विद्रोह करते हुए मधुबनी से बसपा के टिकट पर नामांकन कर दिया था। इसके बाद फातमी को राजद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।