09 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को नई दिशा में सफलता मिलेगी

Praveen Upadhayay's picture

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: महाअष्टमी व्रत।

विशेष: अष्टमी तिथि क्षय।

आज की भद्रा: प्रात: 05:25 बजे से सायं 04:28 बजे तक।

RGA News,राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही व्यावसायिक परेशानी दूर होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। आर्थिक तनाव रहेगा। कुछ व्यवसाय और कुछ शिक्षा के मामले में व्यवधान आ सकता है।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तुला: भावुकता पर नियंत्रण रखें। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु: आर्थिक तनाव व्यर्थ की समस्याएं देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गलत निर्णय कष्टदायी होंगे।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ व्यावसायिक और कुछ शिक्षा से संबंधित तनाव मिल सकते हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.