राजधानी में बरेली के डाक्टर को मिला चिकित्सा गौरव सम्मान

Raj Bahadur's picture

RGANews

 बरेली के डाक्टर पुनीत सरपाल को अवार्ड काउंसिल आफ इंडिया चिकित्सा गौरव सम्मान दिया है। बुधवार को लखनऊ के गोमतीनगर में हुए कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया गया। 

बरेली के डाक्टर पुनीत सरपाल को अवार्ड काउंसिल आफ इंडिया चिकित्सा गौरव सम्मान दिया है। बुधवार को लखनऊ के गोमतीनगर में हुए कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया गया। उनके साथ प्रदेश के 9 अन्य लोगों को भी अलग-अलग वर्ग में सम्मान दिया गया।

अवार्ड काउंसिल आफ इंडिया हर साल अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लोगों को सम्मानित करता है। इस वर्ष पूरे प्रदेश से 10 लोगों का चयन किया गया है। बुधवार को गोमतीनगर में आयोजित समारोह में सभी लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें बरेली के होम्योपैथिक के डाक्टर पुनीत सरपाल भी शामिल हैं। उनके अलावा पेंटिंग आर्टिस्ट साधना कुमार, लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन के कुमार केशव समेत लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को भी सम्मानित किया गया। डा. सरपाल करीब 25 साल से चिकित्सा जगत से जुड़े हैं। उन्होंने होम्योपैथी पद्धति से कई गंभीर मरीजों का इलाज किया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.