![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News, लखनऊ
लखनऊ के एसजीपीजीआई में पेट की बीमारी का होगा सटीक इलाज। शुरू होगी रैपिड बैरो टेस्ट। ..
लखनऊ:- आंत की संवेदन शीलता में कमी या अधिकता के कारण पेट की बीमारी से ग्रस्त 30 से 40 फीसदी मरीजों को सटीक इलाज देने के लिए संजय गांधी पीजीआइ ने रैपिड बैरो स्टैट जांच शुरू किया है। संस्थान देश का पहला संस्थान है जिसने यह जांच शुरू की है। इस जांच को शुरू करने वाले गैस्ट्रोइंट्रोलाजी विभाग के प्रो.यूसी घोषाल के मुताबिक आंत की चाल होती है वैसे ही आंत में संवेदन शीलता होती है। संवेदनशीलता की कमी या अधिकता के कारण कई तरह की परेशानी होती है। इस बीमारी से ग्रस्त लोगों में अभी तक अंदाजे से इलाज किया जाता था लेकिन जांच के जरिए संवेदनशीलता की सही जानकारी हासिल कर सटीक इलाज संभव हो गया है।
रैपिड बैरो स्टैट की जांच 15 मरीजों किया जिसके आधार पर इलाज शुरू किया । यह मरीज कोलकता, आबू धाबी, केरला, मुंबई से यहां इलाज के लिए भेजे गए थे। आंत में संवेदनशीलता के कारण होने वाली परेशानी को डाक्टरी भाषा में इंस्टेस्टाइनल सूडो आब्सट्रेक्शन, हर्षप्रांग सिड्रोम सहित अन्य कहते हैं। प्रो. घोषाल के मुताबिक सही समय पर सही इलाज न होने पर इंटेस्टाइनल फेल्योर हो जाता है जिसके कारण व्यक्ति खाना नहीं खा पाता है। इन परेशानियों के इलाज के लिए न्यूरोलाजिकल बीमारियों के लिए दी जाने वाली दवाएं दी जाती है।
कैसे होती ही जांच
इस जांच में आंत में मशीन से जुडे गुब्बारे को डाला जाता है। फिर मशीन से इसे फुलाया जाता है जिसमें तय मात्रा में प्रेशर दिया जाता है। प्रेशर को मरीज अनुभव करता है। संवेदनशीलता अधिक होने पर अधिक प्रेशर देने पर वह दर्द बताता है। कम होने पर कम प्रेशर पर ही दर्द बताता है। प्रेशर के आधार पर आटो जनरटेड ग्राफ मशीन देता है।