![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News, मेरठ
भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि जीरो बजट खेती कतई संभव नहीं है। आम बजट में किसानों के साथ सरासर छलावा किया गया है। आम किसान तो जीरो बजट का अर्थ ही नहीं समझता।...
मेरठ:- भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि जीरो बजट खेती कतई संभव नहीं है। आम बजट में किसानों के साथ सरासर छलावा किया गया है। आम किसान तो जीरो बजट का अर्थ ही नहीं समझता।
वीएम सिंह रविवार को सर्किट हाउस में संगठन की समीक्षा बैठक का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम बजट में किसानों को कुछ देने के बजाय जीरो बजट खेती का शिगूफा छोड़ दिया गया। सरकार कह रही है कि जीरो बजट खेती में खाद और कीटनाशक गोमूत्र, गोबर और नीम से तैयार किए जाते हैं। लेकिन अगर फसल में दीमक लग जाए तो नीम के तेल से उपचार नहीं किया जा सकता। सरकार को चाहिए कि वह खाद और बीज पर सब्सिडी देकर फसलों का उचित मूल्य दिलाए। वीएम सिंह ने बहीखाता योजना की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार इसके जरिए सामंती व्यवस्था लागू करना चाहती है। इसमें ओवरड्राफ्ट शब्द बहुत गलत है। किसान को मंडियों में किराया तक नहीं मिल पाता है। मनीष भारती ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचते हुए जीरो बजट खेती की बात कर रही है। बजट में खाद, कीटनाशक, सिंचाई, फसलों का दाम, भंडारण आदि से पल्ला झाड़ लिया गया है। गोपाल अग्रवाल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष पद के लिए मांगे आवेदन
मेरठ:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने रविवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला एवं महानगर अध्यक्ष के लिए आवेदन भी मांगे। उन्होंने कहा कि आज देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। देश के नाम पर प्राण न्यौछावर करने वालों से देश भक्ति का सबूत मांगा जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में व्यापक जन सम्पर्क कर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करे। प्रदेश व जिला तथा महानगर की समस्त कमेटियों को भंग कर दिया गया है। नए अध्यक्षों की नियुक्तियों तक पूर्व अध्यक्ष कार्य करते रहेंगे। मेरठ-हापुड़ लोस के कोआर्डिनेटर इन्दर मोहन सिंह हनी ने क हा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 15 कार्यकर्ताओं व जिला अध्यक्ष पद के लिए 20 कार्यकर्ताओं तथा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 15 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद मोघा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, लोस प्रत्यासी हरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, हरिकिशन अंबेडकर अनिल शर्मा, नफीस सैफी आदि मौजूद रहे।