13 जुलाई राशिफल: बुध हो रहे अस्त देखें कैसा गुजरेगा शनिवार का दिन

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, राशिफल

मेष:

आज वक्री बुध अस्त होने जा रहे हैं जबकि चंद्रमा का संचार दिन-रात मंगल की राशि वृश्चिक में होने जा रहा है। ग्रहों की स्थिति का आपकी राशि पर क्या असर होगा देखेंः

मेष राशि वाले आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा टाल दें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद और व्यर्थ व्यय से बचें। भाग्य 60% साथ देगा।

वृषभ:

आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद टालें। भाग्य 70% साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन उन्नतिदायक है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

कर्क:

परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य वृद्धि के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 72% साथ देगा।

सिंह:

आज वाद-विवाद में न पड़ें क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन व्यय हो सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।

कन्या:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। प्रवास आनंदप्रद रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

तुला:

कार्यों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति रहेगी। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

वृश्चिक:

नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। प्रवास आनंदप्रद रहेगा। भाग्य 72% साथ देगा।

धनु:

पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। भाग्य 65% साथ देगा।

मकर:

देवी लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग हैं। कार्यों की पूर्णता और जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भाग्य 80% साथ देगा।

कुंभ:

आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद मिलेगा। भाग्य 72% साथ देगा।

मीन:

भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। नए अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को अटका धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। भाग्य 70% साथ देगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.