RGA News, बरेली
भाजपा विधायक पप्पू भरतौल ने साजिश रचने वाले दोनों विधायकों के नाम नहीं खोले हैं। हां उनके आरोप से पार्टी में उथल-पुथल मच गई है।...
बरेली:- बिथरी चैनपुर के विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्र के प्रेमविवाह कर लेने के मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। विधायक ने अपने ही दो साथी विधायकों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है, जिससे भाजपा में खलबली मच गई है। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा है कि अगर यह मामला मीडिया से इतर पार्टी फोरम पर आता है तो एक्शन होगा।
भाजपा विधायक पप्पू भरतौल ने साजिश रचने वाले दोनों विधायकों के नाम नहीं खोले हैं। हां, उनके आरोप से पार्टी में उथल-पुथल मच गई है। अंदरखाने खूब चर्चा हो रही है लेकिन बाहर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। साजिश रचने वाले दो विधायक कौन हैं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा के दौरान उनके नाम भी लिए जा रहे हैं। एक विधायक तो पूर्व में पप्पू भरतौल के खास भी रह चुके हैं। दोनों राजनीतिक महफिल में अकसर साथ देखे जाते थे। एक अन्य विधायक से पप्पू भरतौल का एक गांव में विकास कार्यो को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बहरहाल इंतजार पप्पू भरतौल के नाम लेने का है। वह विधायकों के नाम लेंगे, तभी पार्टी कुछ फैसला लेगी।