
RGA News, बदायूं
गन्ना का बकाया न मिलने के अलावा तमाम समस्याओं पर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।...
गन्ना का बकाया न मिलने के अलावा तमाम समस्याओं पर फूटा गुस्सा
- कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम, काफी देर तक हंगामा करते रहे अन्नदाता जागरण संवाददाता, बदायूं : गन्ना भुगतान न होने के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान न होने पर अन्नदाताओं का सिस्टम के खिलाफ गुस्सा फूट गया। शासन-प्रशासन हाय-हाय करते हुए बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर लेट गए। काफी देर तक वह शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के बीच जाकर वार्ता की। उनको समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर शांत कराया। सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में तमाम किसान जिला मुख्यालय पर पहुंचे। किसानों ने मालवीय आवास गृह में पंचायत की और रणनीति तैयार करते हुए वहां से जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। पुलिस लाइंस के सामने वह रोड पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक वह सड़क पर ही प्रदर्शन करते रहे। किसान नेताओं का कहना था कि मौजूदा सरकार में शासन से लेकर प्रशासन तक किसानों की उपेक्षा कर रहे हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है तो सरकारी दफ्तरों में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। यदु शुगर मिल ने वर्ष 2017 से अब तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया है। सरकारी मशीनरी चीनी मिल प्रबंधन को आíथक साठगांठ के चलते बचा रहा है। किसानों ने कहा कि वह अपना हक मांगने अगर सरकारी अफसरों के पास जाते हैं तो उनकी एक भी बात नहीं सुनी जाती है। काफी देर तक वहां नारेबाजी करने के बाद किसान कलेक्ट्रेट तिराहे पर वापस पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम के दौरान वह प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।