![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA News, बदायूं
कादरचौक के गंगीनगला गांव में शुक्रवार शाम तालाब में छह बच्चे डूब गए। जिसमें दो की मौत हो गई।...
-कादरचौक के गंगीनगला गांव में शुक्रवार शाम की घटना
-परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार, शव साथ ले गए
बदायूं : तालाब में नहाने गए छह बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख गांव वाले मदद को दौड़े। सभी को बाहर निकलकर डॉक्टर के यहां ले गए, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गंगी नगला निवासी ईश्वरी दयाल (9) पवन (12) समेत गांव के छह बच्चे शुक्रवार शाम को तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वे आपस में खेलने लगे और गहरे पानी में उतरते गए। अचानक सभी को डुबकियां लगने लगीं तो मदद के लिए शोर किया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गए। लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया। इनमें दो बच्चे तो सकुशल थे मगर चार की हालत बिगड़ी हुई थी। उन्हें तुरंत निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया। वहां भी ईश्वरी व पवन की हालत नहीं सुधरी तो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. राजेश वर्मा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ईएमओ ने बताया कि दोनों बच्चे मृत अवस्था में लाए गए थे।परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया और रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल से शवों को अपने साथ ले गए।