राशिफल 28 जुलाईः वृद्धि योग में 4 राशियों की धन वृद्धि

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल

मेष:

आज दिन रात चंद्रमा का गोचर वृष राशि में हो रहा है। इस शुभ गोचर के साथ ही आज ध्रुव और वृद्धि योग भी बना हुआ है। इन शुभ स्थितियों में आज का दिन कैसा गुजरेगा देखेंः-

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सगे-संबंधियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बने हैं। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बनाए रखें। भाग्य 76% तक साथ देगा।

वृषभ:

पुरानी समस्याओं का आज अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और ऑफिस में आज कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय के आर्थिक योजना पर काम कर सकते हैं। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आर्थिक मामलों में उलझन भरा हो सकता है। खर्च और कर्ज को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपने व्यय पर नियंत्रण रखकर चलें। बनते कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मंगलमय बीतेगा। लाभ के उत्तम योग बन रहे हैं। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। कार्यों की पूर्णता होगी और जोखिमपूर्ण निवेश से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

सिंह:

आज उर्जा से भरपूर रहेंगे, अपने सभी अटके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। कार्य में निर्धारित सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

कन्या:

आध्यात्मिक सुख व शांति का वातावरण बना रहेगा। पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। भाग्य 80% साथ देगा।

तुला:

भावुकता पर नियंत्रण रखें, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचना होगा। मनमाना व्यवहार मुसीबत में डाल सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। लंबी दूरी की यात्रा हो सके तो टालें। भाग्य 60% साथ देगा।

वृश्चिक:

आज जीवनसाथी और प्रिय व्यक्तियों का सहयोग व साथ मिलेगा। लाभ के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। कुल मिलाकर दिन सुखद गुजरेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

धनु:

आज का दिन उन्नतिदायक है। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में शामिल हो सकते हैं। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

मकर:

मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी के अनुकूल रहने से प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। व्यय अधिक होगा, संयम से काम लें। भाग्य 70% साथ देगा।

कुंभ:

क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति आज भी अनुकूल नहीं है, विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ व्यय से बचें। भाग्य 65% साथ देगा।

मीन:

आत्मविश्वास एवं लगन से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग से दिन अच्छा गुजरेगा। भाग्य 78% साथ देगा।– 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.