
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ
उत्तर प्रदेश की मनोनीत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार सुबह 10.20 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमौसी पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर विशिष्ट महानुभाव उनका स्वागत करेंगे।...
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की मनोनीत राज्यपाल आनंदीबेन आज दिन में 12:30 बजे राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर मनोनीत राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे।
उत्तर प्रदेश की मनोनीत राज्यपाल सुबह 10.20 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर विशिष्ट महानुभाव उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही पुलिस उनको गार्ड ऑफ ऑनर देगी। इसके पश्चात वह राजभवन के लिये प्रस्थान करेंगी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक दोपहर में 2.45 बजे मुंबई जाने के लिए राजभवन से अमौसी हवाई अड्डे को प्रस्थान करेंगे।
मनोनीत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भेंट के अवसर पर पुष्प गुच्छ आदि के बजाय पुस्तकें एवं खाद्य वस्तुएं दी जानी चाहिए जिन्हें किसी जरूरतमंद को दिया जा सके जो किसी के उपयोग में आ सके। आनंदीबेन पटेल का मानना है कि पुष्प स्वीकार कर निश्चय ही सुखद अनुभूति होती है पर फूल के खराब होने के साथ पैसे भी बेकार हो जाते हैं। उसकी अपेक्षा यदि कोई पुस्तक या खाद्य वस्तु आदि हो तो वह जरूरतमंद बच्चों को भी भेजी जा सकती है। इससे पहले भी वह राजभवन मध्य प्रदेश में खाद्य वस्तुओं एवं किताबों को अनाथालय, वृद्धाश्रम और मलिन बस्तियों के बच्चों को उपहार स्वरूप भेजती रही हैं।
पुत्री अनार पटेल पहुंचीं लखनऊ
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन से एक दिन पहले रविवार को आनंदीबेन की बेटी अनार पटेल लखनऊ पहुंच गईं। इसी के साथ राजभवन अधिकारियों को नए निर्देश भी जारी हो गए। बताया गया कि शिष्टाचार भेंट के दौरान लोगों से उपहार स्वरूप मिलने वाली पुस्तकों व खाद्य वस्तुओं को राज्यपाल राजभवन से अनाथालय, वृद्धाश्रम और मलिन बस्तियों के बच्चों को भेजेंगी। उन्होंने पुष्प गुच्छ दिए जाने की परंपरा को खत्म करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैैं।