जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, विनोद व ओमवती के बीच होगा शक्ति परीक्षण 

Praveen Upadhayay's picture

 RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश हाथरस

हाथरस में सपा जिला अध्यक्ष ओमवती व बसपा के दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय के बीच शक्ति परीक्षण होगा। ...

हाथरस:- जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज चुनाव होना है। इस कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय व सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव एक बार फिर आमने-सामने हैं। दोनों धुरंधर एक-एक बार जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज रह चुके हैं। सोमवार की शाम पता चलेगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। कांटे की टक्कर में कार्यकर्ताओं के टकराव की भी संभावना है। इसलिए पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद है।

दोनों पक्षों के सदस्य रहे गुप्त स्थान पर

22 जुलाई को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व ओमवती यादव ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के बाद रामवीर उपाध्याय ने 21 सदस्यों के साथ जीत का दावा किया था। इससे पहले विनोद पक्ष ने 16 सदस्यों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, मगर नामांकन के बाद उन्होंने दावा किया था कि पांच और सदस्य उनके संपर्क में हैं तथा जल्द ही साथ खड़े होंगे। दोनों ही पक्षों ने अपने-अपने सदस्यों को गुप्त स्थान पर रखा है। रामवीर तो जीत के दावे कर ही रहे हैं, लेकिन ओमवती यादव भी इस लड़ाई में पीछे नहीं हैं। वे भी दोबारा जीत का दावा पेश कर रही हैं। उनका कहना है कि हर हाल में जीत उन्हीं की होगी। रविवार को दिनभर दोनों खेमों में बैठकों का दौर चला। समर्थकों व साथी नेताओं के साथ विचार-विमर्श हुआ। पूरे दमखम के साथ कलक्ट्रेट पहुंचने पर मंथन किया गया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.