RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश पीलीभीत
पीलीभीत एनई रेलवे मेंस कांग्रेस इज्जतनगर मंडल बरेली संरक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क किया।...
पीलीभीत: एनई रेलवे मेंस कांग्रेस इज्जतनगर मंडल बरेली संरक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से जनसंपर्क किया गया। बैठक में आगामी ट्रेड यूनियन चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। साथ ही निजीकरण के खिलाफ विरोध जताया गया।
भारतीय रेल के भविष्य को निजीकरण के अंधकार से बचाने के लिए वक्ताओं ने एक सशक्त यूनियन का होना जरुरी बताया। बैठक से पहले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल कारखाना, मंडल स्टोर शाखा, डीजल शेड, शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया गया। युवा वर्ग ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंडल मंत्री विवेक मिश्र ने कहा कि निजीकरण, भ्रष्टाचार व शोषण के खिलाफ हर हाल में आवाज उठाने की जरूरत है। एक ही विकल्प है कि जो एनई रेलवे मेंस कांग्रेस है। आप लोग इससे जुड़कर विरोधी नीतियों का विरोध करे। संरक्षक सुभाष दुबे ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों के लिए हर समय तैयार है। इस दौरान कर्मचारियों ने 12 घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू करने, सेंट्रलाइज रेल आवास देने, कार्य स्थलों पर रेस्ट रूम देने, प्रमोशन में भ्रष्टाचार खत्म करने, सभी आवासों के नवीनीकरण आदि बातों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि निजीकरण, शोषण, भ्रष्टाचार के विरोध में संघर्ष तेज करने की जरूरत है। रजनीश तिवारी ने लोगों से अपील कहा कि अन्य लोगों के बहकावे में न आए और समस्याओं के सार्थक समाधान के लिए मेंस कांग्रेस से जुड़ने को कहा। मंडल अध्यक्ष कौशर, कार्यकारी अध्यक्ष केपी सिंह, कारखाना अध्यक्ष रजनीश तिवारी, डीजल शेड अध्यक्ष बीके कटिहार, युवा प्रकोष्ठ मंत्री अíपत कुमार, संजीव दुबे, रजा बाबू, चंद्र भूषण विनीत यादव मौजूद रहे।