मोदी-पुतिन शिखर वार्ता से पहले व्यापारिक संभावना तलाशने रूस जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज लखनऊ उत्तर प्रदेश

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद होने वाले इस दौरे से उप्र के विकास की एक नई भूमिका तैयार होगी। मुख्यमंत्री का रूस दौरा 11 से 14 अगस्त के बीच प्रस्तावित है।...

लखनऊ:- सितंबर में रूस में होने वाले साझा शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर वार्ता होनी है। इसके पहले ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रूस के व्लादिवोस्तोक जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, गोवा और असम राज्य शामिल होंगे। उप्र का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। फिक्की और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। योगी रूस में व्यापारिक संभावना तलाशेंगे।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद होने वाले इस दौरे से उप्र के विकास की एक नई भूमिका तैयार होगी। मुख्यमंत्री का रूस दौरा 11 से 14 अगस्त के बीच प्रस्तावित है। रूस में यह कार्यक्रम 12 और 13 अगस्त को है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय समेत कई प्रमुख अधिकारियों ने रूस के (व्लादिवोस्तोक) के एक प्रतिनिधि मंडल से सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। रूस के प्रतिनिधिमंडल ने अपने सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग स्थापना की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इन क्षेत्रों में आपसी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हो सकता है

योगी ने बताया कि इस दौरे के मद्देनजर कांट्रैक्ट फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबिल एनर्जी के संबंध में कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार को 38 कंपनियों के नाम प्रेषित किये गए हैं जिनकी अनुमति मिलने के बाद प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए रूस के साथ देश के राज्यों के बीच अधिक वार्ता पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद होगा योगी का चौथा विदेश दौरा

मुख्यमंत्री के रूप में योगी की रूस में चौथी विदेश यात्रा होगी। मुख्यमंत्री बनने के छह माह के भीतर ही अगस्त 2017 में योगी म्यांमार गए थे। यह उनका पहला विदेश दौरा था। वह यंगून में आयेाजित इंटरनेशन कांफ्रेंस आन इन्वायरमेंट में शामिल हुए। भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने की उन्होंने पहल की थी। इसके बाद योगी का दूसरा विदेश दौरा नवंबर 2017 में हुआ। तब वह मारीशस गए। मारीशस में योगी ने प्रवासी भोजपुरी सम्मेलन में हिस्सा लिया। उस दौरे में मारीशस जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा था। दिसंबर, 2018 में योगी का तीसरा दौरा नेपाल के जनकपुर के लिए हुआ। वह राम सीता विवाह पंचमी में शामिल हुए।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.