उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडिल मार्च

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को अब तक इंसाफ न मिलने से आक्रोशित लोगों...

चम्पावत : उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को अब तक इंसाफ न मिलने से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को कैंडिल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के साथ लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

गुरुवार देर सायं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ की मांग के लिए कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों न भाजपा सरकार व यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहरी ने कहा भाजपा सरकार दोषी विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है, क्योंकि वह उनकी ही पार्टी का विधायक है। भाजपा सरकार ने दुष्कर्म के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में की बात कही थी, लेकिन जब अपने विधायक को सजा दिलाने की बारी आई तो सारे नियम बदल गए। उन्होंने शीघ्र दोषी विधायक को सजा दिलाने की मांग की है। कैंडल मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव, हरगोविंद बोहरा, विकास साह, हरीश चौधरी, अभिषेक गंगोला, नरेश जोशी, सुभाष तड़ागी, रोहित बिष्ट, प्रताप सिंह महराना, अजय प्रहरी, हरीश उप्रेती, नाथ सिंह बोहरा, विनोद बडोला, रोहित कार्की, आयुष ओली, तरुण पंत, अंकित खर्कवाल, धीरज नेगी, विनोद बोहरा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.