![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
फीरोजाबाद जिले में पहली बार आगमन पर हुआ भव्य स्वागत। सदस्या अभियान पर दिया जोर सभी निभाएं जिम्मेदारी। ...
आगरा:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गौरव एवं सम्मान दिलाने का काम किया है। देश में चहुंओर भारत माता एवं वंदेमातरम की गूंज सुनाई देती है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से छुटकारा दिलाकर सम्मान दिलाने का काम भी प्रधानमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने भोले नाथ की कांवड़ लाने वाले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की है। एक अगस्त से चल रहे सदस्यता पर्व में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं।
प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद वे शनिवार को पहली बार फीरोजाबाद जिले में आए। कठफोरी से लेकर टूंडला तक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और राज्य तरक्की की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपने दम पर दुबई में मंदिर बनवाया। इसके साथ ही गंगा आरती और भोले नाथ के जयकारे भी गूंज रहे हैं। भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। आने वाले समय में हर घर तक पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि संगठन और मजबूत हो सके। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, मेयर नूतन राठौर, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता,नानक चंद्र अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।