![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
फीरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एलके गुप्ता के घर में हुई वारदात। घर में कर रहे थे कारपेंटर काम। घटना के बाद से कारपेंट फरार। ...
आगरा:- फीरोजाबाद में गुरुवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मेडिकल कॉलेज के बाल राेग विशेषज्ञ डाॅ एलके गुप्ता की मां शिवदेवी गुप्ता और अनुज वधू रानी की घर में हत्या कर दी गई है। दोनों महिलाओं की हत्या घर की ऊपर की मंजिल पर की गई और फिर दोनों के शव नीचे की मंजिल पर घसीटते हुए लाए गए। वारदात के वक्त घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी घर से बाहर निकले ढाई साल के बच्चे द्वारा पड़ोसियों को हुई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है।
फीरोजाबाद के रसूलपुर की गली नंबर चार स्थित डॉ एलके गुप्ता का निवास है। बुधवार को डॉक्टर के अनुज की पत्नी रानी ने घर में ब्यूटी पार्लर खोला था। इसी सिलसिले में घर में कारपेंटर लगे हुए थे। गुरुवार सुबह घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था। घटना के बाद घर से ढाई साल का बच्चा रोते और चीखते हुए बाहर बाया। पड़ोसियों ने पूछा तब बच्चे ने घर में हुई घटना की जानकारी दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना करीब 11 बजे की है। डेढ़ घंटे बाद बच्चे के घर से बाहर आने पर जानकारी हुई। दोनों महिलाओं की हत्या घर की ऊपर की मंजिल पर की गई थी। इसके बाद दोनों के शवों को नीचे की मंजिल पर घसीटते हुए लाया गया। पुलिस घर में लूटपाट की आशंका जता रही है। घटना के बाद से कारपेंटर भी गायब है।