राशिफल 09 अगस्त: मकर और कुंभ को मिल रहा है भाग्य का साथ, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल

मेष:

आज सुबह मंगल का प्रवेश मित्र राशि सिंह में हुआ है जबकि चंद्रमा का संचार दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक राशि में होगा। ग्रहों की स्थिति में हुए बदलाव का राशि पर कैसा रहेगा असर देखें…

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रह सकता है। कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। जब तक बहुत जरूरी न हो यात्रा न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। भाग्य 50% तक साथ देगा।

वृषभ:

किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व्यक्ति का भी साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मिथुन:

आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। भाग्य 63% तक साथ देगा।

कर्क:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। मनोरंजन के कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। भाग्य 73% तक साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकते हैं। दिन सामान्य रखने के लिए वाणी की मधुरता बनाएं रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। भाग्य 48% तक साथ देगा।

कन्या:

सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनेंगे। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां बनने से आपका मानसिक तनाव समाप्त होगा। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। भाग्य 89% तक साथ देगा।

तुला:

ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ के भी योग हैं। आवश्यक परिश्रम करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। इससे हर्ष और खुशी का माहौल रहेगा। भाग्य 78% तक साथ देगा।

वृश्चिक:

बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य ना करें। सफलता साथ देगी, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। शाम के समय किसी मांगलिक कार्यों में जाने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 72% तक साथ देगा।

धनु:

आज मन में चंचलता अधिक रह सकती है। ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें। आज आर्थिक स्थिति पर गंभीरता से विचार करना होगा। भाग्य 51% तक साथ देगा।

मकर:

ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। बात चाहे घर की हो या कार्यालय की। घर से लेकर कार्यालय तक और विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी क्षेत्र के लोग लाभान्वित रहेंगे। भाग्य 95% तक साथ देगा।

कुंभ:

दिनभर कार्य की व्यस्तता रहने के आसार हैं। आपको आलस्य से मुक्ति मिलेगी। नई ऊर्जा और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। आज का दिन कर्म प्रधान दिन रहेगा। भाग्य 83% तक साथ देगा।

मीन:

आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। कर्म के बिना फल की प्राप्ति संभव नहीं है इसलिए किस्मत पर भरोसा तो रखें लेकिन इसके साथ ही खुद से भी प्रयास करना न बंद करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्तम योग आज बनता दिख रहा है। भाग्य 70% तक साथ देगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.