![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ बरेली प्रधान संपादक
बरेली:- रेलवे मे मान्यता प्राप्त संगठनो के आगामी चुनाव को ध्यान मे रखते हुए आज एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डीजल शेड वी के कटियार तथा मंडल मंत्री कारखाना रजनीश तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में भोजीपुरा में शाखा कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर कर्मचारियो के साथ मीटिंग की एवं मौजूद कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुनीं व निस्तारण का भरोसा दिलाया।इसके बाद सर्वसम्मति से शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, इस अवसर पर वोलते हुए रजनीश तिवारी ने युवा शक्ति को राजनीति में वडचड कर आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि
यूवा शक्ति के दम पर ही जग की आजादी पलती है ..इतिहास उधर मुड़ जाता है ,जिस ओर जवानी चलती है ।गगन भेदी नारों के साथ आगे आकर युवाओ ने इससे प्रेरित होकर भोजीपुरा शाखा की कमान सभ्हाली।इस अवसर पर मुकेश जी एवं गौरव पाल ज़ी को नेत्रत्वव पूरे ढोल बाजे के साथ सौपा गया। शाखा के गठन मे मुकेश कुमार शाखा अध्यक्ष, अरुण कुमार शाखा कार्यकारी अध्यक्ष, शिवराज विष्ट उपाध्यक्ष , आकाश दीप सिंह उपाध्यक्ष,राहुल शाह कोषाध्यक्ष,गौरव पाल शाखा मंत्री,नवीन पाल संयुक्त मंत्री,जीवन लाल सयुंक्त मंत्री ,राजीव संगठन मंत्री,वीरेंद्र कुमार मिश्रा सयुंक्त संगठन मंत्री ,पंकज शर्मा संयुक्त संगठन मंत्री, जयप्रकाश सयुंक्त संगठन मंत्री,शिवराज संयुक्त मंत्री ,प्रदीप तिवारी कार्यकारणी सदस्य ,गुड्डू मोर्या कार्यकारणी सदस्य के रूप में चुने गए।
वी के कटियार ने सभी से आगामी चुनाव में.जीत के लिए तथा समस्याओं के के खिलाफ आंदोलन तेज करने के लिए सभी को तन मन धन से जुट जाने की अपील की।
सभी ने शपथ ली कि इस वार केवल मैंस कांग्रेस को ही सत्ता में लाना है।