सफाई व्यवस्था देख खुश हुए डीएम, एसएसपी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बदायूं

समाधान दिवस में जाने से पहले जिलाधिकारी दिनेश कुमार व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने विकास क्षेत्र दातागंज के परिषदीय विद्यालय पापड़ का निरीक्षण किया। बेहतर व्यवस्थाएं देखकर खुशी जाहिर की।...

बदायूं : समाधान दिवस में जाने से पहले जिलाधिकारी दिनेश कुमार व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने विकास क्षेत्र दातागंज के परिषदीय विद्यालय पापड़ का निरीक्षण किया। बेहतर व्यवस्थाएं देखकर खुशी जाहिर की। बच्चों से बात करके शैक्षिक गुणवत्ता जांची। मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। रसोइया मध्याह्न भोजन तैयार कर रही थीं। परिसर साफ-सुथरा था। शिक्षिकाओं के रोपे गए पौधे विद्यालय की शोभा बढ़ा रहे थे। प्रधानाध्यापक विद्या यादव के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनसे सीख लेनी चाहिए। हालांकि परिषदीय विद्यालय में कम उपस्थिति पर नाराजगी भी जाहिर की। दोनों अधिकारियों ने गांव की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। सफाइकर्मी के कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछा गया तो किसी भी व्यक्ति ने सफाइकर्मी की बुराई नहीं की। डीएम सफाइकर्मी अशोक कुमार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुलाकर छात्राओं के हाथों से पांच सौ रुपये नकद पुरस्कार दिया। डीएम ने कहा कि जिले के कुछ विद्यालय नजीर पेश कर रहे हैं। अन्य विद्यालय भी उनसे सीखकर बच्चों के लिए और बेहतर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव उपस्थित रहे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.