![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बदायूं
राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि ग्रीन भारत और क्लीन भारत ही भाजपा का मूल मंत्र है।...
बिसौली : राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि ग्रीन भारत और क्लीन भारत ही भाजपा का मूल मंत्र है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत भी बनाना है। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में चेयरमैन असरार अहमद और भाजपा नेताओं ने महेश चंद्र गुप्ता को माला पहनाई। इसके बाद असरार अहमद, कार्यालय अक्षीक्षक शोएब शहंशाह, मोहित कुमार ने उन्हें राधेकृष्ण की मूíत भेट कीं। राज्यमंत्री ने कहा कि सबका विकास, सबका साथ नारे में सबका विश्वास लाइन भी जोड़ दी गई है। इसका मतलब है कि भाजपा ने कभी भी किसी भी धर्म और जाति के लोगों के साथ कोई पक्षपात नहीं किया। इस मौके पर विश्वजीत गुप्ता, दुर्गेश वाष्र्णेय, अजय शर्मा, शुएब शहंशाह, सुमित मौर्य, अमित पाठक, आशीष तिवारी, शहंशाह खां, मयंक गुप्ता, अतुल गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर पंचायत मुड़िया द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में चेयरमैन सुरेश पाल सिंह ने राज्यमंत्री और भाजपा विधायक कुशाग्र सागर को फूलमाला और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश वाष्र्णेय को शॉल भेंट कीं। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सोचोगे, अच्छा होगा। चेयरमैन ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ओम किशन सागर, प्रेमपाल सिंह, गेंदन लाल राणा, चंद्रपाल गुप्ता, पूरन शर्मा, कन्हैया राणा, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके बाद कस्बा के समीप राहुल गुप्ता ने अपने पेट्रोल पंप पर राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अजय पाराशरी, मयंक पाठक, सन्नू पाल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर गांव भटपुरा पर बंटू पाठक ने अपने ढाबा पर मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।