पीएम बोले- 2024 तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ 

PM Modi in Russia Live पीएम मोदी आज यात्रा के दूसरे दिन ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया।...

व्लादिवोस्तोक:- PM Modi in Russia Live, पीएम मोदी ने रूस दौर के आखिरी दिन गुरुवार को पांचवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) के मंच पर पूरी दुनिया के सामने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने फोरम को संबोधित करते हुए कहा 'भारत, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर का अर्थव्यवस्था बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। साल 2024 तक भारत इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं ।  

विकास की रफ्तार तेज हुई
पीएम मोदी ने कहा 'भारत और रूस के साथ आने पर विकास की रफ्तार को 1+1= 11 बनाने का मौका है। हाल ही में भारत के कई नेता यहां पर आए और कई विषयों पर चर्चा की।'

गुजराती और रूसी भाषा में कहा अलविदा
पीएम मोदी ने गुजराती और रूसी भाषा में अलविदा बोलकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने भारत और रूस की समान संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि गुजराती में अलविदा नहीं, जल्दी मिलेंगे के लिए आवजो कहते हैं। इसी तरह रूस में अलविदा नहीं दसविदानिया कहते हैं।

आर्थिक कूटनीति को मिलेगा नया आयाम
पीएम मोदी ने कहा 'भारत सरकार एक्ट ईस्ट मिशन पर काम कर रही है। यह हमारी आर्थिक कूटनीति को भी एक नया आयाम देगा। पूर्वी हिस्से में विकास के लिए भारत 1 बिलियन डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट देगा।' 

चुनाव से पहले ही निमंत्रण
पीएम मोदी ने कहा ' पुतिन ने इस कार्यक्रम के लिए मुझे भारत में चुनाव से पहले ही निमंत्रण दे दिया था। देश के 130 करोड़ लोगों ने मुझपर भरोसा जताया है। मुझे राष्ट्रपति पुतिन के साथ रूस की प्रतिभा को जानने का मौका मिला। इससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। भारत और पूर्वी हिस्से का रिश्ता काफी पुराना है, भारत पहला देश है जिसने यहां पर अपना दूतावास खोला है।'

व्लादिवोस्तोक दोनों देशों के लिए बना एक अहम स्थान
मोदी ने कहा कि सोवियत यूनियन के समय भी भारत-रूस का काफी रिश्ता मजबूत था। व्लादिवोस्तोक दोनों देशों के लिए एक अहम स्थान बना है, भारत ने यहां पर एनर्जी सेक्टर और दूसरे उद्योग में निवेश किया है।पीएम मोदी ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन की रूस के सुदूर हिस्से के लिए रुचि काफी ज्यादा है, जो उनकी नीति में झलकती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत कदम से कदम मिलाकर रूस के साथ चलना चाहता है।

11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता
पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि रूस के इस पूर्वी हिस्से के सभी 11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता दिया है। आज दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक मुकाम पर हैं। भारत और रूस मिलकर स्पेस की दूरियां पार करेंगे और समंदर की गहराइयों को मापेंगे। जल्द ही चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच शिप चलेंगे।'

एशिया पैसेफिक देशों का दुनिया पर काफी बड़ा प्रभाव होगा
इस दौरान पुतिन ने कहा कि भारत, चीन, कोरिया, मलेशिया, जापान, मंगोलिया जैसे देशों का हमारे साथ अटूट संबंध है। आने वाले दशकों में एशिया पैसेफिक रीजन के देशों का दुनिया पर काफी बड़ा प्रभाव होगा। 

#WATCH live from Russia: Prime Minister Narendra Modi addresses at the Plenary Session of 5th Eastern Economic Forum, in Vladivostok. https://t.co/tqBTAJlYQZ" rel="nofollow
— ANI (@ANI) September 5, 2019 

भारतीय बिजनेस पवेलियन का दौरा
इससे पहले यहां प्रधानमंत्री ने भारतीय बिजनेस पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इंडो-रशियन इनोवेशन ब्रिज का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि भारत इस फोरम का हिस्सा नहीं है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष आमंत्रण पर पीएम मोदी ने इसमें हिस्सा लिया। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.