![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़
इसको लेकर इसरो को देश के सवा अरब लोगों की शुभकामनाएं और बधाइयां ही नहीं बल्कि दुनिया ने इसका लोहा माना और बधाइयां का तांता लगा है।...
थिम्फू:- स्पेश साइंस में भारत ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan2 Mission) के जरिए नया इतिहास रचा। इसको लेकर इसरो को देश के सवा अरब लोगों की शुभकामनाएं और बधाइयां ही नहीं, बल्कि दुनिया ने इसका लोहा माना और बधाइयां का तांता लगा है। इस क्रम में भुटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशिंग ने भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा 'भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रायन -2 में आखिरी समय में कुछ चुनौतियां देखी गईं, लेकिन आपने जो साहस और कड़ी मेहनत दिखाई है वह ऐतिहासिक है।