![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
मध्यप्रदेश - दिसम्बर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने वरिष्ठ सांसद कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने दी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ की ताजपोशी के साथ ही राज्य में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधी को यह जवाबदारी सौंपी गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं। उनसे पहले अरूण यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका में थे। गहलोत ने कहा, ''पार्टी अरूण यादव की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।
गौरतलब है कि इसी साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं जहां लगातार तीन बार से बीजेपी सत्ता में हैं। बता दें कि के पास इस समय हरियाणा और पंजाब का प्रभार है।